


नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में शनिवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित जीएसटी काउंसिल की 53 वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जीएसटी से जुड़े हुए राजस्थान हित के मुद्दों पर प्रदेश का पक्ष रखा।
बैठक में राजस्थान स्टेट टैक्स के चीफ कमिश्नर, रवि कुमार सुरपुर, एडवाइज़र, स्टेट टैक्स वाणिज्य कर विभाग, अरविंद मिश्रा भी मौजूद रहे।