


रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। भारत ने सुपर-8 राउंड में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 50 रनों से करारी शिकस्त दी।
इस हार के साथ बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। इस ग्रुप में अब अगला मैच रविवार सुबह ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच होगा। यदि इस मैच में अफगानिस्तान टीम हारती है, तो भारतीय टीम की सेमीफाइनल में एंट्री पक्की हो जाएगी।