Saturday, 29 August 2026

एंटी-पेपर लीक कानून पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, 2024 लागू ,केंद्र ने नोटिफिकेशन जारी, 5 से 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ तक जुर्माना


एंटी-पेपर लीक कानून पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, 2024 लागू ,केंद्र ने नोटिफिकेशन जारी, 5 से 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ तक जुर्माना

देश में एंटी-पेपर लीक कानून पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 लागू हो गया है। केंद्र ने शुक्रवार 21 जून की आधी रात इसका नोटिफिकेशन जारी किया। यह कानून भर्ती परीक्षाओं में नकल और अन्य गड़ब​ड़ियां रोकने के लिए लाया गया है।

केंद्र के इस कानून के तहत, पेपर लीक करने या आंसर शीट के साथ छेड़छाड़ करने पर कम से कम 3 साल जेल की सजा होगी। इसे ₹ 10 लाख तक के जुर्माने के साथ 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

परीक्षा संचालन के लिए नियुक्त सर्विस प्रोवाइडर अगर दोषी होता है तो उसे 5 से 10 साल तक की जेल की सजा और 1 करोड़ रुपए तक जुर्माना होगा। सर्विस प्रोवाइडर अवैध गतिविधियों में शामिल है, तो उससे परीक्षा की लागत वसूली जाएगी।

नीट और यूजीसी-नेट जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के बीच यह कानून लाने का फैसला बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पहले, केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों के पास परीक्षाओं में गड़बड़ी से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए अलग से कोई ठोस कानून नहीं था।

    Previous
    Next

    Related Posts