


टोंक भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि सुन्दरसिंह भंडारी पार्टी की पहली पंक्ति के नेता थे ।जिनकी अगुवाई में 1952 में राजस्थान से जनसंघ ने 8विधायक जीते थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जनसंघ का काम नहीं था ऐसे हालातों मे साईकिल से अपना प्रवास करते थे इतना ही नहीं दो वक्त की जगह एक समय भोजन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि आज ऐसे व्यक्तित्व भंडारी जी के प्रयासों को ही परिणाम है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने शनिवार को जिला परिषद टोंक सभागार में भाजपा की तरफ से स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि को आयोजित विचार गोष्ठी में बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुन्दरसिंह भंडारी एवं दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर से धारा 370 हटाने तथा दो विधान दो निशान को खत्म करके उनके अधूरे सपने को पूरा किया है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि हम तीसरी बार मोदीजी को अगुवाई मे केन्द्र में सरकार बना पाए लेकिन कोई कमी रह गई कि हमने टोंक लोकसभा सीट हारी है वहीं 400पार के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए।उन्होंने कहा कि अब देवली- उनियारा विधानसभा सीट के उपचुनाव में कार्यकर्ताओं को मंशा से प्रत्याशी चयन होगा यह सीट जीतेंगे।नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बने तथा जिला परिषद टोंक में फिर से तीसरी बार हमारा बोर्ड बनेगा।उसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुटें।
मेहता ने कहा कि यदि पार्टी है तो कार्यकर्ता है ,पार्टी से निकाल दिया जाएं तो उसका कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि सुंदर सिंह भंडारी के जीवन एवं कार्यों का अनुसरण करते हुए पार्टी को मजबूत बनाए।
नगर परिषद टोंक के पूर्व सभापति गणेश माहुर ने कहा कि उस समय संगठन के लिए काम करते थे लेकिन आज राजनीति में लक्ष्य के लिए काम करते थे।भंडारी जी अपने घर से झोला लेकर गए थे जिन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन का काम किया। उन्होंने कहा कि आगामी देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव बड़ी चुनौती होगी जिसके लिए अभी से पार्टी को मजबूत बनाना होगा।
पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि सुंदर सिंह भंडारी ने भाजपा को जड़े जमाने का काम किया।प्रथम अध्यक्ष बने तो इस समय कुछेक जिन चुने प्रचारक थे जिनमे भंडारी जी भी थे जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र व संगठन को समर्पित किया।
स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी को श्रद्ंजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुजरात के राज्यपाल थे उस वक्त मेरी आंखों का ऑपरेशन था जिन्होंने विशेष गेस्ट रूम मे रख करके ऑपरेशन कराया ऐसे हमारे नेता भंडारी कार्यकर्ताओं की चिंता करते हुए अपना परिवार मानते थे ।
उन्होंने कहा की भंडारी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ता आगे बढे क्योंकि संगठन एवं कार्यकर्ता एक दूसरे के पूरक है ।
गोष्ठी की शुरुआत में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता , पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, नरेश बंसल आदि ने स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।
संगोष्ठी में पूर्व प्रधान खैमराज मीणा,पूर्व मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष बीना जैन, सोशल मीडिया संभाग सयोंजक जूली शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री ममता शर्मा, महिला मोर्चा सयोंजक अंजलि गुप्ता, संगीता सैन मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, शैलेन्द्र जैन, बबलू सैनी, , महेन्द्र चौधरी, हर्षित शर्मा,पुष्पेंद्र जैन, रमेश गढ़वाल, चेतन जैन, हकीकत राय सौदा, गुड्डू चावला जयनारायण वर्मा, पार्षद राहुल गुर्जर,रविंद्र कुमावत,सीताराम चावला विनोद पोरवाल, नफीस मंत्री, प्रियवीर सिंह,रामबाबू, गिरधारी नकवाल, पार्षद अमजद अली, मनोज वाल्मीकि , कार्यकर्म प्रभारी बादल साहू अंकित शर्मा, निखिल गुप्ता, राहुल कुमावत, बाबूलाल शर्मा, भंवर सिंह सोलंकी, रामलाल चौधरी, उत्तम , मुकेश यादव पार्षद अमजद अली ,शंकर लाल विजयवर्गीय, आसिफ ,रामगोपाल बाजिया, विष्णु चावला, भवानी सैनी, विश्वजीत राठौर, भगवान बाहेती आदि मौजूद थे।