


सदगुरु कबीर साहिब की जयंती शुक्रवार को जनाना हॉस्पिटल रोड कबीर नगर में विभिन्न सेवा कार्यों के साथ मनाई गई इसके साथ ही सदगुरु कबीर साहिब का पाटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया ।
कार्यक्रम में खास मेहमान के रूप में जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा और दक्षिण विधायक मंत्री अनीता भदेल ने शिरकत की ओर विक्रम सिंह शेखावत को कबीर नगर के मुख्य द्वार पर किए गए सेवा कार्य को लेकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सैकड़ो लोगों को दोपहर फल और मिठाई सहित शरबत का वितरण किया गया।
कबीर नगर में सदगुरु कबीर साहिब के आश्रम पर शाम 7:00 बजे भंडारे का भी आयोजन किया गया जहा 600 श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का कार्यकर्म रखा गया है।
इस आयोजन के उपलक्ष में अजमेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज दाधीच सचिव नवाब हिदायत उल्ला और अन्य पत्रकारों साथियों ने विक्रम सिंह शेखावत को शुभकामनाएं प्रेषित की।