Saturday, 29 August 2026

IND VS AFG T20WC: सुपर-8 में भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया


IND VS AFG T20WC: सुपर-8 में भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया
source @BCCI

भारत ने अपने सुपर-8 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 47 रनों से हरा दिया। इस चरण में यह भारत का पहला मुकाबला था और टीम ने विजयी आगाज किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में बुमराह और अर्शदीप ने तीन-तीन विकेट झटके जिसके दम पर भारत ने 20 ओवर में अफगानिस्तान को 134 रनों पर ढेर कर दिया।



रोहित - विराट एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में हुए फेल

कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बाएं हाथ के गेंदबाज फजलहक फारुकी की गेंद पर वह राशिद खान को कैच दे बेठे। रोहित ने आठ रन बनाए। 

विराट कोहली ने धीमी शुरुआत की। लेकिन राशिद खान ने उन्हें अपने जाल में फंसा मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया।


Previous
Next

Related Posts