


राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू नेविश्व योग दिवस पर राष्ट्रपति भवन में किया योग राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू नेविश्व योग दिवस पर राष्ट्रपति भवन में योग किया।राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने कहा कि समस्त विश्व समुदाय, विशेषकर देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योग मानवता को भारत की अतुलनीय देन है। आज असंतुलित जीवन शैली के परिप्रेक्ष्य में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है। आइए, हम अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग को अपनाने का संकल्प लें।
10 वां योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर की डल झील के किनारे किया योग
10वां योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर की डल झील के किनारे योग किया। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि योग की यात्रा लगातार जारी है। आज दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। योग केवल विद्या ही नहीं विज्ञान है। आज सूचना संसाधनों की बाढ़ है। ऐसे में एक विषय पर फोकस कर पाना मुश्किल हो रहा है। इसका निदान भी योग में ही है।
5 दिन में तैयार हुआ स्टैच्यू योग दिवस पर सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने पुष्कर के नेशनल सैंड आर्ट पार्क में 21 फीट लंबी और 25 फीट चौड़ी पद्मासन में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैंड आर्ट प्रतिमा बनाई है। प्रतिमा को बनाने के लिए 150 टन बालू रेत काम में ली गई है। जिसे 12 डंपर से लाया गया। अजय रावत ने बताया कि यह प्रतिमा बनाने में उन्हें 5 दिन लगे।
कलराज मिश्र ने भी की योगा प्रैक्टिस राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में योग किया। वे मंच पर लगी कुर्सी पर ही योग करते नजर आए।
एसपी हुए सफल, कलक्टर को परेशानी
सीकर एसपी भुवन भूषण यादव वृक्षासन आसन नहीं कर पाए। जबकि उनके पास खड़े कलेक्टर कमर चौधरी ने इस आसन को पूरा किया।
विश्व योग दिवस पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में 10वें राज्य स्तरीय कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसमें करीब 5 हजार से ज्यादा लोग हिस्सा ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा,विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और अन्य विधायकर आम लोगों योगा कर रहे हैं।
वृक्षासन के दौरान सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रीमंत्री अविनाश गहलोत दूसरे पांव रखने के बार-बार प्रयास करने के बाद भी नहीं सफल हुए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी परेशानी आई और वे भी केवल कोशिश करते नजर आए।