


सनातन धर्म रक्षा संघ राजस्थान और इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स समिति अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में 21 जून 2024 को प्रातः 9:30 पर तपस्वी भवन वैशाली नगर अजमेर में विश्व संगीत दिवस पर विभिन्न संस्थाओं के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है ।
कार्यक्रम संयोजक डॉ लाल थदानी ने बताया कि इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साध्वी अनादि सरस्वती व कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा करेंगे संगोष्ठी में अजमेर के प्रसिद्ध स्वर्गीय कलाकार हनीफ मोहम्मद को मरणोपरांत संगीत शिरोमणि उपाधि से सम्मानित किया जाएगा । इसके अतिरिक्त संगीतज्ञ कलाकार एडवोकेट हेमंत शर्मा और कुंज बिहारी लाल को भी सम्मानित किया जाएगा ।
विश्व योग दिवस पर डॉ रामनिवास शर्मा , योगाचार्य बाबूलाल उदावत का योग पर और डॉ लाल थदानी का गाना गाओ रोग बचाओ पर व्याख्यान होगा । कार्यक्रम में डॉ सतीश शर्मा , सोमरत्न आर्य , गणेश चौधरी जी की उपस्थिति में विभिन्न संगीत से जुड़े संगठन व योग से जुड़े हुए संगठन के सदस्य भाग लेंगे ।