


पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने पुष्कर के प्रस्तावित ब्रह्मा कॉरिडोर निर्माण में जनभावना अनुरूप कार्य के संबंध में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पत्र लिखा है। ताकि पुष्करवासियो को किसी प्रकार आर्थिक के साथ कोई भी नुकसान नहीं हो।
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री शर्मा को पत्र प्रेषित कर बताया कि पुष्करवासियो की भावना को मुख्यमंत्री तक पहुंचाते हुए बताया कि पुष्कर तीर्थ में धार्मिक दृष्टि से ब्रह्मा कोरिडोर बनाया जाना प्रस्तावित है। पुष्कर तीर्थ में प्रस्तावित कोरिडोर को लेकर समस्त पुष्कर शहर में यह आशंका है कि पुष्कर में इस कोरिडोर की सीमा में आने वाली निजी संपत्तियों में तोड़फोड़ की जाएगी। ऐसे में इस प्रस्तावित कोरिडोर या गलियारे के निर्माण से पूर्व स्थानीय लोगों को आश्वस्त किए जाने की जरूरत है कि उनकी संपत्ति में उनकी सहमति के बिना किसी भी तरह की तोड़फोड़ या नुकसान नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम जनता को विश्वास में लिए बिना और उनकी भावना के विपरीत यदि यह कोरिडोर निर्माण किया जाता है तो इससे जनता मे आक्रोश उत्पन्न होने की संभावना है। इसलिए बिना किसी अवरोध के पुष्कर तीर्थ में विकास कार्य हो, यह सभी की भावना है। सभी कहते है कि पवित्र पुष्कर सरोवर के क्षेत्र का विकास होना चाहिए। ऐसे में पुष्कर विकास के लिए आवश्यक कोरिडोर निर्माण को पुष्कर की जनभावना के अनुरूप और पुष्कर की आम जनता को विश्वास में लेकर ही किया जाए।