


भाजपा टोंक के जिलाध्यक्ष अजित सिंह मेहता की अध्यक्षता मे बुधवार को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई।
बैठक मे जिलाध्यक्ष मेहता ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। भाजपा टोंक जिले के सभी मण्डलो से लेकर शक्ति केंद्र तक योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित करेंगी। टोंक भारतीय जनता पार्टी 21 जून को प्रातः 6 बजे अभिज्ञान महाविद्यालय मे मुख्य कार्यक्रम आयोजित करेंगी इस कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्त्ता जिला स्तरीय योग कार्यक्रम मे भाग लेंगे। योग दिवस के लिए जिले में कार्यक्रम की रुपरेखा के लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसके सयोंजक रमेश गढ़वाल एवं सह संयोजक गौरव चारण व बादल साहू होंगे
उन्होंने बताया कि आगामी 22 जून को पार्टी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ से संस्थापक सदस्य स्वर्गीय सुन्दर सिंह भंडारी की जयंती मनाी जाएगी ।जिसका मुख्य कार्यक्रम जिला परिषद सभागार मे आयोजित होगा जिसके सयोंजक महेन्द्र चौधरी होंगे । भारतीय लोकतंत्र के काले दिन 25 जून आपातकाल दिवस पर भाजपा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करेंगी।
मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 30 जून को मन की बात कार्यक्रम के 111 वे एपिसोड के माध्यम से जनता से संवाद करेंगे। जिसको लेकर हर मण्डल तक मण्डल मन की बात को सुनने के लिए व्यवस्था करेंगे ।वही
6 जुलाई को पार्टी शिक्षाविद्, चिन्तक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की जयंती के तहत जिले भर मे कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके दिए सन्देश को आम जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। बैठक में खैमराज मीणा, रमेश गढ़वाल, दीपक संगत,पानमल सैनी, शिवराज चावला, जयनारायण वर्मा, सीताराम चावला, विनोद पोरवाल, हीरालाल महावर, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, बादल साहू, जिला मीडिया सयोंजक राहुल देव शर्मा अजय बना, राहुल गुर्जर, मुकेश यादव, गुड्डू खटीक, मनोज वाल्मीकि, गिरधारी नकवाल, हीरालाल महावर, रामावतार किर, विष्णु चावला, राधेश्याम चावला, पंकज सैनी, देवाशीष महावर, प्रियवीर सिंह, उत्तम जैन लावा, भगवान सिंह, किशन सैनी आदि उपस्थित थे।