Saturday, 29 August 2026

जनसमस्या निवारण मंच अध्यक्ष सूरज सोनी के नेतृत्व में राजस्थान में अच्छी बरसात के लिए किया वर्षा यज्ञ


जनसमस्या निवारण मंच अध्यक्ष सूरज सोनी के नेतृत्व में राजस्थान में अच्छी बरसात के लिए किया वर्षा यज्ञ

जनसमस्या निवारण मंच द्वारा 18 जून को प्रात 11.30 से 1.30 बजे तक , प्रदेश मे अच्छी बरसात की मनोकामना के लिए  द्रव्यवती नदी किनारे स्थित बृहस्पति धाम मन्दिर दुर्गापुरा में “वर्षा यज्ञ” का आयोजन कर भगवान भोलेनाथ से राजस्थान में अच्छी बरसात की प्रार्थना की। 

महंत नरेन्द्र के सानिध्य में और आचार्य महेश शर्मा के नेतृत्व में विद्वान पंडितों द्वारा भगवान विष्णु, देवराज इंद्र व बृहस्पति महाराज को आहुतियां प्रदान कर विश्व कल्याण के लिएअच्छे मानसून की कामना की गई  साथ ही जनसमस्या निवारण मंच अध्यक्ष सूरज सोनी ने ग्लॉबल वार्मिगं के चलते बढ़ते जा रहे तापमान से बचाव के लिए युवाओं से पौधारोपण का आह्वान कियाऔर ईश्वर भारी वर्षा की कामना की। 

Previous
Next

Related Posts