Saturday, 29 August 2026

पारीक कॉलेज को बम से उड़ने की धमकी, पुलिस ने कॉलेज को खाली कराकर किया सर्च


पारीक कॉलेज को बम से उड़ने की धमकी, पुलिस ने कॉलेज को खाली कराकर किया सर्च

जयपुर के पारीक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कॉलेज मैनेजमेंट को मेल के जरिए यह धमकी दी गई है। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद पारीक कॉलेज को खाली करवाकर सर्च किया जा रहा है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि शास्त्रीनगर स्थित कॉलेज में एटीएस, एसओजी, क्यूआरटी और बम निरोधक दस्ते को भेज कर सर्च शुरू कराई गई है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नही मिली है। मेल किस आईडी से आया इस पर साइबर टीमें काम कर रही हैं।
मेल भेजने वाले ने लिखा- आपके कॉलेज में बम रखा है। यह बम किसी के बैग में है। कॉलेज के अंदर एक व्यक्ति राइफल (बंदूक) लेकर आया है, वह सभी को गोली मार देगा। हमारे ग्रुप का नाम 'केएनआर' है। हम ही इस हमले के पीछे हैं। हमारे ग्रुप ने ही दिल्ली के स्कूल में 1 मई को हमला करवाया था।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया किअभी तक और किसी कॉलेज को इस तरह की मेल मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। कॉलेज में छात्रों और स्टाफ को हटाकर सर्च किया जा रहा हैं।


Previous
Next

Related Posts