


ईदुल अजहा के अवसर पर कांग्रेस कमेटी की ओर से केसरगंज सब्जी मंडी स्थित ईदगाह के बाहर ईद मुबारक कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया । इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने मुस्लिम भाइयों के गले मिलकर और हाथ मिलाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
ईद की मुबारक बाद देते हुए आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि आज देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, बकरीद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। बकरीद के मौके पर मुस्लिम धर्म के लोग अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी करते हैं।
उन्होंने कहा कि ईद भाईचारे व आपसी सौहार्द का पर्व है। हम सभी को एक दूसरे के पर्व में शरीक होकर खुशियों के साथ पर्व मनाना चाहिए। ईद का पर्व हमे सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देता है।
इस अवसर पर अजमेर डेयरी चेयरमेन रामचन्द्र चौधरी, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता, दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी द्रोपदी कोली, का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, पार्षद नौरत गुर्जर, आरिफ हुसैन, सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेश्वरी टांक, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, नितिन जैन, पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, सुमित मित्तल, आरिफ खान सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सोमलपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वाजिद खान चीता के घर पहुंचे और उन्होंने वाजिद खान चीता सहित परिजनों को ईद की मुबारक बाद दी।
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के अजमेर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राठौड़ ने वरिष्ठ पत्रकार एसपी मितल की माता जी एवं पत्रकार संदीप टाँक की बहन सुश्री आरती टांक के आकस्मिक निधन होने उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करी।