Saturday, 29 August 2026

ईद की नमाज के दौरान मौलवी सईद साहब की तबियत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया, तबीयत ठीक आराम की सलाह


ईद की नमाज के दौरान मौलवी सईद साहब की तबियत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया, तबीयत ठीक आराम की सलाह

टोंक मौलवी सईद साहब की सोमवार को ईद की नमाज के बाद ईदगाह कमेटी के सचिव मोइनुद्दीन निजाम सहित अन्य सदस्यों के साथ जिला प्रशासन का धन्यवाद देने आते वक्त अचानक चक्कर आ गए ।जिनको इलाज के लिए राजकीय सआदत अस्पताल टोंक ले जाया गया।जहां उनकी ई सी जी सहित शुगर ,बी पी आदि की जांच की गई।जिनके नॉर्मल आने के बाद ड्रिप लगाई गई बाद में आराम करने की सलाह दी है। 

ईदगाह  कमेटी टोंक के सचिव मोइनुद्दीन निजाम ने बताया कि मौलवी सईद साहब की तबीयत अब ठीक है ,घबराने की कोई बात नहीं है ।

मौलवी सईद साहब ने सोमवार को सुबह ईदगाह टोंक में ईद की नमाज से पूर्व इस्लाम में इदुलजुहा का महत्व बताने के बाद नमाज अदा कराई।जिसके बाद ईद के इंतजामात के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद देने के लिए मौलवी सईद साहब ईदगाह टोंक में जिला  पुलिस अधीक्षक सहित नगर परिषद का आभार व्यक्त करने जा रहे थे।जिस दौरान ही अचानक मौलवी सईद साहब को चक्कर आ गए जिस कारण वह गाड़ी से भी नहीं उतर पाए ।जिनको तुरन्त राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की तथा सभी जांच नॉर्मल पाई गई जिनको बाद ने ड्रिप लगाने के बाद आराम करने की सलाह दी गई है।

Previous
Next

Related Posts