


टोंक यहां बहीर ईदगाह में ईद की नमाज सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे मौलवीं सईद साहब अदा कराएंगे।
ईदगाह कमेटी सचिव मोइनुद्दीन निजाम ने बताया कि ईदगाह बहीर में सुबह 8 बजे मौलवीं सईद साहब का बयान होगा। उसके बाद साढ़े आठ बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को ईदगाह में ईद की नमाज के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। वुजू के लिए एक हजार टोंटियों सहित छाया ,पानी की उचित व्यवस्था की गई। करीब 30-35 हजार नमाजियों के लिए इंतजाम किए गए हैं।
ईदगाह में ईद की नमाज का मौलवीं मोहम्मद सईद साहब की मौजूदगी में ईदगाह कमेटी ने तैयारियों का जायजा लिया। जिस दौरान मुफ्ती आदिल नदवी, हबीब मियां, आबिद हसन, पूर्व पार्षद शकील मियां, मुश्ताक अहमद एवं नवेद हाफिज आदि मौजूद थेे। उल्लेखनीय है कि ईदगाह में ईद की नमाज के बाद शाही जामा मस्जिद अमीरगंज टोंक में ईद की नमाज मुफ्ती इस्लाहुद्दीन खजिर अदा कराएंगे। सभी नमाजियों को समय पर ईदगाह पहुंचने की अपील ईदगाह कमेटी द्वारा की गई है। जिलेभर की ईदगाह एवं कई जामा मस्जिदों में ईदुल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। साथ ही नमाज के बाद कुर्बानी की जाएगी।