Thursday, 19 September 2024

भाजपा विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को आया हार्ट अटैक, पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम हार्ट केयर सेंटर कराया भर्ती, लगाया एक स्टंट, तबीयत ठीक


भाजपा विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को आया हार्ट अटैक, पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम हार्ट केयर सेंटर कराया भर्ती, लगाया एक स्टंट, तबीयत ठीक

खाजूवाला से भाजपा विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को रविवार सुबह हार्ट अटैक आया। उन्हें परिजन पीबीएम अस्पताल में स्थित हल्दीराम हार्ट केयर सेंटर लेकर गए। जहां उन्हें एक स्टंट लगाया है। विधायक डॉ. विश्वनाथ अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

डॉ. मेघवाल की पत्नी विमला मेघवाल ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे से उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ था और घबराहट और पसीना आने की शिकायत थी। वे स्वयं एमबीबीएस डॉक्टर हैं, ऐसे में उन्हें स्वास्थ्य गड़बड़ लगा तो परिजनों को सूचना दी। स्वयं उन्होंने ही अस्पताल चलने और ईसीजी करने की सलाह दी। काडिर्योलोजिस्ट डॉ. पिंटू नाहटा को सूचना दी गई। मेघवाल के अस्पताल पहुंचते ही वहां ईसीजी की गई। जिसमें अंतर पाया गया। इस पर उन्हें तुरंत कैथ लेब में लिया गया। जहां डॉ. पिंटू नाहटा ने तत्काल एंजियोग्राफी की। इसमें करीब नब्बे फीसदी आर्टरी ब्लॉक पाई गई। स्थिति खतरनाक देखते हुए डॉ. विमला मेघवाल से चर्चा के बाद हाथों हाथ स्टंट लगाया गया। उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है। फिलहाल उन्हें किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी व उनके कुछ परिजन ही मेघवाल से मिल सके हैं।

हल्दीराम अस्पताल के डॉ. पिन्टू नाहटा ने बताया कि मेन आर्टरी में ब्लॉकेज के कारण डॉ. मेघवाल की स्थिति क्रिटिकल थी। उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत थी, अगर ऐसा नहीं होता तो कार्डियेक अरेस्ट हो सकता था। ऐसे में तत्काल एक स्टंट लगाया है। जिसके बाद उनकी स्थिति नियंत्रण में है।


Previous
Next

Related Posts