Saturday, 29 August 2026

USA VS IRE T20 WC: बारिश के चलते मैच हुआ रद्द, अमेरिका सुपर-8 में, पाकिस्तान सुपर-8 की दौड़ से हुआ बाहर


USA VS IRE T20 WC: बारिश के चलते मैच हुआ रद्द, अमेरिका सुपर-8 में, पाकिस्तान सुपर-8 की दौड़ से हुआ बाहर

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का 30वां मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में यह मुकाबला अमेरिका और आयरलैंड के बीच खेला जाना था। लेकिन फ्लोरिडा में लगातार बारिश के कारण पिच गीली होने की वजह से टॉस में देरी हुई। 

भारतीय समयानुसार टॉस 7:30 बजे होना था। लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा आखिर में दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया है।


पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण के अपने अंतिम मैच से पहले ही सुपर आठ की दौड़ से बाहर हो गई है। बाबर आजम की अगुआई वाली टीम ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में नाकामयाब रही, जबकि पहली बार टूर्नामेंट में खेलने उतरी सह मेजबान अमेरिका ने इतिहास रचते हुए सुपर आठ के लिए क्वालिफाई कर लिया।

Previous
Next

Related Posts