Saturday, 29 August 2026

टेक्नोलॉजी मनुष्य को चांद तक ले जाने का साहस देती है, मगर साइबर सिक्योरिटी जैसी चुनौतियां भी पैदा करती है: नरेंद्र मोदी


टेक्नोलॉजी मनुष्य को चांद तक ले जाने का साहस देती है, मगर साइबर सिक्योरिटी जैसी चुनौतियां भी पैदा करती है: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50 वें जी-7 समिट के लिए इटली में हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी मनुष्य को चांद तक ले जाने का साहस देती है, मगर साइबर सिक्योरिटी जैसी चुनौतियां भी पैदा करती है। हमें यह मिलकर सुनिश्चित करना होगा कि समाज के हर तबके तक इसका लाभ पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें टेक्नोलॉजी के अधिकार को सर्वाधिकार में बदलना होगा। हमें इसे रचनात्मक बनाना होगा, ना कि विनाशकारी। तभी हम एक बेहतर समाज बना पाएंगे। भारत एआई के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने वाले कुछ देशों में शामिल है। इसके लिए हमने एआई  मिशन भी लॉन्च किया है। इसका मूलमंत्र एआई फोर ऑल है।

समिट में पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच भी मुलाकात हुई। दोनों नेता गले लगे। इसके बाद द्विपक्षीय बैठक हुई।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के अलावा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और वैटिकन सिटी के प्रमुख पोप फ्रांसिस से भी मिले।

Previous
Next

Related Posts