Saturday, 29 August 2026

सरकार ने हाईकोर्ट में डबल एजी और जोधपुर और जयपुर मे गर्वेमेंट काउंसिल किए नियुक्त


सरकार ने हाईकोर्ट में डबल एजी और जोधपुर और जयपुर मे गर्वेमेंट काउंसिल किए नियुक्त

राज्य सरकार ने शुक्रवार रात आदेश जारी करते हुए हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ताओं की नियुक्ति कर दी हैं। अधिवक्ता मनोज शर्मा, अधिवक्ता कपिल प्रकाश माथुर और अधिवक्ता माही यादव को जयपुर की हाई कोर्ट पीठ में और मुख्यपीठ जोधपुर में अधिवक्ता सज्जन सिंह राठौड़, अधिवक्ता नरेन्द्र राजपुरोहित, अधिवक्ता श्याम सुंदर लदरेचा, अधिवक्ता इंद्र राज चौधरी और अधिवक्ता नाथू सिंह राठौड़ की अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर नियुक्ति हुई है। इसके साथ ही सरकार ने हाई कोर्ट की मुख्यपीठ जोधपुर और जयपुर मे गर्वेमेंट काउंसिल की भी नियुक्ति कर दी हैं।
राज्य सरकार ने हाई कोर्ट की दोनों पीठ में दो-दो गवर्नमेंट काउंसिल के साथ ही एडिश्नल गवर्नमेंट काउंसिल, डिप्टी गवर्नमेंट काउंसिल और असिस्टेंट गवर्नमेंट काउंसिल के पदों पर 81 अधिवक्ताओं की नियुक्ति की हैं।

जयपुर पीठ में अधिवक्ता नीरज बत्रा और अधिवक्ता मीनाक्षी जैन को गवर्नमेंट काउंसिल बनाया गया हैं। इसके साथ ही 12 एडिश्नल गवर्नमेंट काउंसिल, 13 डिप्टी गवर्नमेंट काउंसिल और 17 असिस्टेंट गवर्नमेंट काउंसिल के पदों पर नियुक्ति की हैं।

वहीं जोधपुर पीठ में अधिवक्ता संजय पालीवाल और अधिवक्ता रितु राज सिंह को गवर्नमेंट काउंसिल नियुक्त किया गया हैं। इसके साथ ही 12 एडिश्नल गवर्नमेंट काउंसिल, 12 डिप्टी गवर्नमेंट काउंसिल और 11 असिस्टेंट गवर्नमेंट काउंसिल के पदों पर नियुक्ति की हैं।

Previous
Next

Related Posts