Saturday, 29 August 2026

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा ने किया पदभार ग्रहण


देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा ने किया पदभार ग्रहण

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा ने शुक्रवार को दोपहर सचिवालय स्थित बोर्ड के कार्यालय में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात पदभार ग्रहण किया। 

इस अवसर पर भडाणा ने कहा कि वे इस दायित्व के माध्यम से सरकार कि नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगें। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार ने एक किसान के बेटे और सामान्य कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिमेदारी दी है। उन्होंने कहा कि देवनारायण बोर्ड के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाने का पूर्ण प्रयास रहेगा। 

भडाणा ने कहा कि बोर्ड द्वारा संचालित आवासीय छात्रावासों एवं विद्यालयों में छात्र हित के मद्देनजर बेहतर व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं बोर्ड का बजट दोगुने से अधिक करवा कर भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से बोर्ड के उदेश्यों को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर देवनारायण बोर्ड के अधिकारी एवं कार्मिकों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts