Saturday, 29 August 2026

पूर्व आईपीएस अजीत डोभाल फिर से एनएसए और पूर्व आईएएस पीके मिश्रा को प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव किया नियुक्त


पूर्व आईपीएस अजीत डोभाल फिर से एनएसए और पूर्व आईएएस पीके मिश्रा को प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव किया नियुक्त

पूर्व आईपीएस अजीत डोभाल तो फिर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) और पूर्व आईएएस पीके मिश्रा को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय कार्मिक विभाग ने यह दोनों नियुक्तियां प्रदान की है।

कार्मिक विभाग ने जारी आदेश में कहा गया कि डोभाल की नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक रहेगी। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 10 जून से अजीत डोभाल, आईपीएस (सेवानिवृत्त) को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।"

कार्मिक विभाग ने  डोभाल और पीके मिश्रा को वरीयता तालिका में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति की शर्तें अलग से अधिसूचित की जाएंगी। भारतीय पुलिस सेवा के 1968 बैच के डोभाल 2005 में इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 

    Previous
    Next

    Related Posts