Saturday, 29 August 2026

जयपुर पुलिस कमिश्नर ने जयपुर सिटी के मकान और दुकान मालिकों के लिए नजर सिटिजन ऐप लॉन्च की,थाने जाने की जरूरत नहीं


जयपुर पुलिस कमिश्नर ने जयपुर सिटी के मकान और दुकान मालिकों के लिए नजर सिटिजन ऐप लॉन्च की,थाने जाने की जरूरत नहीं

जयपुर पुलिस कमिश्नर ने जयपुर सिटी के मकान और दुकान मालिकों के लिए नजर सिटिजन ऐप लॉन्च की हैं। यूजर्स इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड करने के बाद इसमें अपने परिवार के साथ, किराएदारों, पीजी में रहने वाले लोगों, अपने ड्राइवर और नौकरों की भी डिटेल डाल सकेंगे। उन्हें अब वेरिफिकेशन कराने के लिए थाने नहीं जाना पड़ेगा।इसके बाद पुलिस के पास एक बड़ा डेटा आ जाएगा। इससे कोई बड़ा क्राइम होने पर पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंच सकेगी। इस एप के माध्यम से पुलिस के पास डोमेस्टिक हैल्पर से लेकर किराएदारों की पूरी जानकारी रहेगी।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि यह ऐप कुछ समय पहले हमने बीट कॉन्स्टेबल के लिए बनाई थी। लेकिन इसका जो फायदा मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। इसलिए जयपुर पुलिस ने एक ऐप बनवाई हैं जो गूगल से प्रमाणित ऐप है। जिस का नाम नजर सिटीजन ऐप है। इस में खुद हाउस के मालिक को डिटेल अपलोड करनी है। 

उन्होंने बताया कि इससे पुलिस के पास बड़ी मात्रा में लोगों का डेटा उपलब्ध होगा। जो किसी बड़े क्राइम के होने पर पुलिस के लिए मददगार साबित होगी। उन्होंने बताया- इस ऐप के जरिए क्राइम होने के बाद आरोपियों तक पहुंचने में लगने वाले समय बहुत कम हो जाएगा। इसमें जिसका डिटेल हमारे पास आ जाएगा उनका कैरेक्टर वेरिफिकेशन भी किया जा सकेगा।

एप लॉन्चिंग के दौरान कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि एप के जरिए नौकर और किराएदारों का डोर टू डोर सर्वे होगा। पुलिस के पास भी प्रवासियों का रिकॉर्ड रहेगा। ऐप साइबर सेल के राकेश झाझड़िया ने बेंगलुरु के कृष्णा व स्वास्तिका के साथ मिलकर तैयार करवाई है। इसमें नाम, मोबाइल नंबर, वैध आईडी व फोटो अपलोड करनी होगी। बीट अधिकारी संपर्क करेगा। एक से ज्यादा दिनों के लिए बाहर जाने पर अपने सूने घर की जानकारी भी एप में अपलोड की जा सकती है, ताकि गश्ती दल समय- समय पर चैक कर सकें।


Previous
Next

Related Posts