Saturday, 29 August 2026

पुलिस स्थापना दिवस समारोह में 21 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित


पुलिस स्थापना दिवस समारोह में 21 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

टोंक पुलिस लाइन टोंक में बुधवार को पुलिस स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने पुलिस कार्मिकों को उŸाम सेवा के 4 अति उत्तम सेवा के 6 एवं सर्वोत्तम सेवा के 11 चिन्ह प्रदान किए।

पुलिस स्थापना दिवस समारोह के अन्तर्गत बुधवार को पुलिस लाइन टोंक में जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने  आरएसी परेड की सलामी ली तथा बाद में परेड प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही सम्पर्क सभा का आयोजन किया गया। जिला पुलिस टोंक की ओर से किए गए उल्लेखनीय कार्यो की प्रदर्शनी लगाई गई।

आरएसी पुलिस लाईन टोंक में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को अघ्ययन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 10 वीं कक्षा के 12 छात्र, 12 वीं कक्षा के 12 छात्र एवं खेल में किक बोक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले बालक को प्रशंसा पत्र व उपहार वितरित किए गए साथ ही तथा लोक कलाकारों ने नृत्य व कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस दिवस की शुभकामनाए देते हुए बताया कि ने राजस्थान पुलिस एकीकरण के लिए 16 अप्रेल, 1949 को राजस्थान पुलिस (एकीकरण) अध्यादेश 1949 के तहत राजस्थान पुलिस का एकीकरण किया गया था। इस कारण राजस्थान पुलिस के लिये 16 अप्रेल का दिन एक महत्वपूर्ण दिवस है।

इस समारोह के अन्तर्गत सभी पुलिस कार्यालयों,पुलिस थानों एवं पुलिस लाईन टोंक में स्वच्छता कार्यक्रम एवं सघन पौधारोपण का कार्य किया गया। पुलिस लाईन टोंक में मानव जीवन के योगदान के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कुल 50 यूनिट रक्तदान किया।

Previous
Next

Related Posts