Saturday, 29 August 2026

पोल पर मीटर लगाते समय बिजली कर्मचारी के आया करंट मौत,मामले की होगी जांच


पोल पर मीटर लगाते समय बिजली कर्मचारी के आया करंट मौत,मामले की होगी जांच

अजमेर के पंचशील गणेश गुवाड़ी इलाके में मंगलवार को पोल पर मीटर लगाते समय करंट आने से मौत हो गई। करंट लगने के बाद कर्मचारी करीब आधे घंटे तक लटका रहा। टाटा पावर की टीम हॉस्पिटल लेकर गई। तब तक मौत हो चुकी थी। इस हादसे में किशनपुरा ब्यावर निवासी शैतान सिंह की मौत हुई ।

मृतक की शव को रखवाया जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, आधे घंटे बाद पहुंची टाटा पावर की टीम पुलिस को दी गई सूचना, क्रिश्चन गंज थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में परिजनों को सूचित किया गया।

टाटा पावर के जनसंपर्क अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि एलटी लाइन पर कर्मचारी शैतान सिंह सेफ्टी किट के साथ काम किया जा रहा था। अचानक बाएं हाथ की कोहनी के ऊपर 433 वॉल्ट की लाइन से करंट का झटका लग गया। टाटा पावर की टीम उसे पास के ही क्षेत्रपाल हॉस्पिटल लेकर गई लेकिन मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को जेएलएन हॉस्पिटल ले जाया गया। हादसे की सूचना पर कर्मचारी का परिवार पहुंचा। मामले में जांच को लेकर टीम का गठन कर इसकी जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बिजली लोड बढ़ोतरी के लिए पोल पर काम चल रहा था। अचानक करंट लगने से कर्मचारी झुलस गया। आस-पास के लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो में कर्मचारी पोल पर लटका दिख रहा है और टाटा टीम के लोग उसे उतारते नजर आ रहे है।


Previous
Next

Related Posts