Saturday, 29 August 2026

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू, एसपी ने सफाई पौधारोपण कर मीडियाकमिर्यो संग खेला वॉलीबॉल मैच


राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू, एसपी ने सफाई पौधारोपण कर मीडियाकमिर्यो संग खेला वॉलीबॉल मैच

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों की शुरूआत के पहले दिन सोमवार को पुलिस लाईन परिसर में  स्वयं पुलिस महानिरीक्षक लता मनोजकुमार जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्रोई ने सफाई अभियान शुरू कर पौधरोपण किया गया। इस दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे। शाम  खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें शहर के  पत्रकारो ने खेल में भाग लिया । 

पुलिस विभाग की टीम में पुलिस कप्तान देवेन्द्रकुमार विश्रोई ने पत्रकारो की टीम के साथ वाँलीबॉल मैच खेला  पत्रकारों की टीम में अजमेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सेरराहन्यूज के संपादक वरिष्ठ पत्रकार मनोजकुमार दाधिच ,वरिष्ठ पत्रकार नवाब हिदायतउल्ला , भरत मूलचंदानी ,पवन अटारिया, आनन्द शर्मा ,राजकुमार, बालकिशन शर्मा सहित अन्य मिडियाकर्मी पत्रकारों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया । एसपी विश्रोई ने पत्रकारो को टीशर्ट व केंप देकर सम्मानित किया।

पुलिस स्थापना दिवस पर मंगलवार को सुबह 6 बजे पुलिस लाइन से रीजनल कॉलेज तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जायेगा । और साँय सात बजे बैंड प्रदर्शन कार्यक्रम आनासागर चौपाटी पर होगा।

Previous
Next

Related Posts