


अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत अजमेर शाखा की बैठक रविवार को जलदाय विभाग खंड-5 के कार्यालय में की गई जिसमें जिले के और शहर से 18 कर्मचारी महासंघ यूनिटों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया कांति कुमार शर्मा को आगामी जिला अध्यक्ष बनने के लिए नाम प्रस्तावित किया।
इसी के साथ प्रदेश कार्यकारिणी को विधिवत रूप से कार्य प्रणाली को आगे बढ़ाने के लिए 28 जून की तिथि तय की गई है प्रदेश कार्यकारिणी और प्रदेश पदाधिकारी को अजमेर बुलाया जाएगा।
28 जून की तारीख प्रदेश को इसलिए दी गई है कि अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और कई कर्मचारी अपने परिवार सहित ग्रीष्मकालीन अवकाश पर अजमेर शहर से बाहर है।
एकीकृत महासंघ पदाधिकारियों ने राजस्थान सरकार से यह मांग की गई पहली मांग राज्य कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों की बनी कमेटी खेमराज कमेटी डीसी सामंत कमेटीकी रिपोर्ट सरकार सार्वजनिक की जाए। दूसरी मांग राज्य सरकार विभिन्न विभागों में जो पद रिक्त पड़े अलग-अलग उनको तत्काल भरा जाए,सरकार से मांग की गई की तत्काल प्रभाव से सभी विभागों में जलदाय विभाग में कृषि विभाग में चिकित्सा विभाग में और शिक्षा विभाग में और अन्य विभागों में तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों की पदोन्नतियां तत्काल की जाए और ठेका पद्धति को बंद किया जाए और ठेका पद्धति को बंद करके प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कर्मचारियों को भर्ती किया जाए।
तीसरी मांग राजस्थान राज्य पद परिवहन निगम को राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए और ग्रेविटी पेंशन के जो पैसे भुगतान नहीं हो रहा है उसका तत्काल भुगतान कराया जाए। चौथी मांग राजकीय महाविद्यालय और राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर जो संविदा पर कर्मचारी वर्षों से लगे हुए हैं उनका न्यायालय में प्रकरण है परंतु विभाग की अनदेखी के कारण उनका नियमित नहीं किया जा रहा है उनको संविदा रुल -2022 प्रक्रिया के तहत नियमितिकरण किया जाए ।
बैठक के अंदर शांति कुमार शर्मा अध्यक्ष , कैलाश चंद मेहरा उपाध्यक्ष, भागचंद योगी महामंत्री , नवीन शर्मा कृषि अध्यक्ष कृषि स्नातक संघ , मोहनलाल बिलवाल , मोहनलाल चंडालिया , राजेंद्र शर्मा, बिरम सिंह रावत, सज्जन सिंह गुर्जर, रामलाल जी यादव , मकसूद अली, सज्जन सिंह गुर्जर, जेल प्रहरियों में भवानी सिंह, सी पी सिंह' राजस्व मंडल से नवीन शर्मा , राजकुमार बाघमार, और नरेंद्र कुमार , राम सिंह रावत, मकसूद खान, प्रभु रावत , ओम प्रकाश , जयराम , गोपाल कृष्ण , जलदाय विभाग जिला अध्यक्ष इत्यादि पदाधिकारी ने भाग लिया
बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि क्रांति कुमार शर्मा का कार्यकाल जो 2 वर्ष का पूर्ण हुआ है उसके लिए आगामी राज्य स्तर से पदाधिकारी को दिनांक 28 जून 2024 को अजमेर बुलाया जाएगा ।
कांति कुमार शर्मा संभाग प्रभारी और जिला अध्यक्ष अखिल राजस्थान राज्य सेवक कर्मचारी महासंघ एकीकृत बैठक की अध्यक्षता कैलाश चंद्र मेहरा उपाध्यक्ष , भागचंद योगी महामंत्री और गोपाल कृष्ण शर्मा जलदाय विभाग अध्यक्ष के सानिध्य में आयोजित की गई।