Saturday, 29 August 2026

INDIA VS PAK T20WC: टी20 विश्व कप में आज भारत पाकिस्तान के बीच होगी जंग, जाने मैच से जुड़ी हर जानकारी


INDIA VS PAK T20WC: टी20 विश्व कप में आज भारत पाकिस्तान के बीच होगी जंग, जाने मैच से जुड़ी हर जानकारी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला रविवार 9 जून को रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। T20 विश्व कप का यह 19वां मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम USA से हारकर पूरी तरह बैकफुट पर है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। वहीं बाबर आजम पाकिस्तान टीम की कप्तानी करेंगे।


भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का खतरा 

यूएसए टाइम के हिसाब से मैच सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हो जाएगा। भारत में यही मैच शाम को आठ बजे शुरू होगा। वैदर रिपोर्ट के अनुसार न्यू यार्क में दोपहर करीब 11 बजे यानी भारत में शाम को साढ़े आठ बजे बारिश की आशंका है। देर शाम को भी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। आईसीसी की ओर से सेमीफाइनल और फाइनल में बारिश को लेकर तो अतिरिक्त दिन रखे गए हैं, लेकिन लीग मैच के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया है।


भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज 

पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमां, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास आफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह आफरीदी, उस्मान खान

Previous
Next

Related Posts