Saturday, 29 August 2026

सीकर में शनिवार देर रात आए भूकंप के झटके


  सीकर में शनिवार देर रात आए भूकंप के झटके

सीकर जिले में शनिवार रात करीब 11 बजकर 47 मिनट पर अचानक भूकंप के झटके आने लगे। लोगों ने 10 सेकेंड तक भूकंप के इस कंपन को महसूस किया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 नापी गई। भूकंप का केंद्र सीकर से 15 किलोमीटर दूर हर्ष पर्वत के नजदीक बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र करीब 5 किमी नीचे था।

रात में जब भूकंप आया तो ज्यादातर लोग अपने घरों में थे। तेज कंपन से लोग सहम गए और घरों के बाहर निकल गए। अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

    Previous
    Next

    Related Posts