Saturday, 29 August 2026

विधानसभा के ई- बुलेटिन का लोकार्पण: विधानसभा क्षेत्रों की विकास यात्राओ पर होगा फोकस: देवनानी


विधानसभा के ई- बुलेटिन का लोकार्पण: विधानसभा क्षेत्रों की विकास यात्राओ पर होगा फोकस:  देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा  ई -बुलेटिन का शनिवार को विधानसभा में लोकार्पण किया। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा के साप्ताहिक  ई बुलेटिन में विधानसभा क्षेत्रों की विकास यात्राओं पर आधारित सफलता की कहानियो का प्रकाशन किया जाएगा। दो पेज के ई बुलेटिन में राजस्थान विधानसभा की गतिविधियो,  सदन की कार्य प्रणाली,  विभिन्न अनुभागों की जानकारी और ऐतिहासिक पहलुओं की रोचक घटनाएं भी प्रकाशित की जाएगी।  समसामयिक विषयों पर विधानसभा के पूर्व सदस्यों के अनुभवो को भी बुलेटिन में प्रकाशित किया जाएगा।

देवनानी ने बुलेटिन के शुभारंभ के मौके पर विधानसभा के अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, विशिष्ट सहायक केके शर्मा, मार्शल संजय चौधरी और ई-बुलेटिन के संपादक डॉ. लोकेश चंद्र शर्मा मौजूद थे।


    Previous
    Next

    Related Posts