Saturday, 29 August 2026

देवली-उनियारा विधानसभा क्षैत्र में पेयजल समस्या समाधान के लिए जलदाय अधिकरियों से की चर्चा, जल जीवन मिशन का काम जल्दी पूरा हो ताकि लोगों को मिल सकें पेयजल: विजय बैसला


देवली-उनियारा विधानसभा क्षैत्र में पेयजल समस्या समाधान के लिए जलदाय अधिकरियों से की चर्चा, जल जीवन मिशन का काम जल्दी पूरा हो ताकि लोगों को मिल सकें पेयजल:  विजय बैसला

टोंक हाल ही में विधानसभा चुनाव में देवली-उनियारा विधानसभा क्षैत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे विजय बैसला ने कहा है कि देवली-उनियारा में पेयजल संकट गम्भीर हैं ऐसे हालातों में जल जीवन मिशन का काम जल्दी हो ताकि लोगों को पीने का पानी मिल सकें। बैसला ने कहा है कि पिछले पांच -छह महिनों में करीबन 35-36 गांवो में नलो से पानी तो पहुंचा है लेकिन अभी तक आधे गांवो में लोगो के घरो तक पानी नही पहुंच पाया।

करीबन छह महिने पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में टोंक जिले की देवली- उनियारा विधानसभा क्षैत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप चुनाव लड चुके विजय बैसला शुक्रवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय टोंक में पेयजल समस्या संबंधी मामले में जलदाय विभाग के अधिकारियों से मिलने पहुंचे । जिन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत देवली-उनियारा विधानसभा क्षैत्र के कार्यो की प्रगति की जानकारी ली साथ ही संबंधित विभागीय उच्चाधिकारी से मोबाइल से बातचीत करके क्षैत्र की समस्या की जानकारी दी। बैसला ने बताया कि विधानसभा चुनाव में अपने जनसम्पर्क में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से अवगत कराया था। इस मामले में जलदाय विभाग एवं जल जीवन मिशन के अधिकारियो से चर्चा की है। उन्होंने बताया कि देवली-उनियारा विधानसभा क्षैत्र में पेयजल लाइने तो डाल दी गई लेकिन टंकियों का निर्माण नही होने से पानी की सप्लाई शुरू नही हो पाई। बैसला ने कहा कि कई गांव तो ऐसे है जहां विभाग ने पेयजल लाइने भी डाल दी साथ ही पानी की आपूर्ति भी शुरू हो गई लेकिन ग्रामीणों ने बीच में ही पानी की पाइप लाइन से अवैध रूप से पानी लिया जाने से प्रेशर नही होने  से आखिरी घरों तक पेयजल नही पहुंच रहा।

बैसला ने आमजन से भी अपील की है कि वह सिर्फ खुद का ही नही बल्कि अपने गांव तथा पडौसी का ध्यान रखते हुए पाइप लाइन में कट लगा करके पानी नही लेंवे ताकि आखिरी घरों तक पीने का पानी मिल सकें। उन्होने कहा कि पेयजल संकट के पीछे प्रमुख कारण भू गर्भ से पानी का रिचार्ज नही होना है इसके लिए पानी रिचार्ज के लिए भी योजना बनाई जाए क्योंकि आज पानी का भूजल दोहन तो किया जा रहा है लेकिन किसी ने भूजल रिचार्ज की तरफ घ्यान नही दिया गया।

Previous
Next

Related Posts