


टोंक जिले की घाड़ पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 2 बदमाशों को गिरफ्तार करके उनसे 46 ग्राम स्मैक पाउडर जब्त किया है।जिसकी बाजार कीमत करीब 9 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। बदमाशों के कब्जे से 1 बाइक भी जब्त की गई है।
घाड़ थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम के सहयोग से धुंवाकला में धन्ना भगत गुरुद्वारा रोड पर मुकेश मेरुठा पुत्र चौथमल धोबी निवासी धुवांकला व बंटी पुत्र बन्शी लाल गुर्जर निवासी धुंवाकला थाना घाड के कब्जे से 2 प्लास्टिक की थैलियों में 25 ग्राम व 21 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्टैंक पाउडर पाया गया। इसका कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। स्मैक पाउडर और उनकी बाइक भी जब्त कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि ये लोग स्मैक पाउडर बेच रहे थे। इससे इनके पास 12 हजार 200 रुपए भी मिले है। पुलिस ने उन्हे भी जब्त किया है।