


पूर्व उप मुख्यमंत्री कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट जयपुर से जालोर जाते समय शुक्रवार को अजमेर हाईवे अशोक उद्यान पर रुके जहाँ कांग्रेस के नेताओ और कार्यकताओं ने उनका स्वागत किया ।
पायलट ने स्वागत के दौरान मिडिया से कहा कि लोकसभा चुनाव परिणामों में 400 पार का दावा करने वाली एनडीए 200 कुछ पर आकर अटक गई। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। यह परिणाम सरकार के विरोध में आए हैं। कांग्रेस ने देश में अच्छा प्रदर्शन किया उन्हें इसका फायदा मिला है।
सचिन पायलट ने कहा किअधिकांश भारतवर्ष के लोग महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहे थे। जो परिणाम आज आए हैं, संख्या बल किसका है गठबंधन सरकार किसकी बनती है यह बात की बात है, लेकिन शुद्ध रूप से परिणाम का आकलन करेंगे तो उसमें यह वोट सरकार के खिलाफ पड़ा है।
पायलट कहा कि बीजेपी के इस चुनाव में 60-70 उनके सांसद कम चुनकर आए हैं। NDA ने दावा 400 का किया था। 200 कुछ पर आकर वह अटक गए हैं। यह जो जनादेश भी है यह खंडित है। किसी भी दल को सरकार बनाने का स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। मतलब लोगों को जो सत्ता में थे उनको अपने गिरेबान में झाकना चाहिए कि कहां कमी रह गई ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को आपार जन समर्थन जनता का मिला है। कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन राजस्थान में बहुत बेहतर रहा।
पिछले 10 सालों में एक भी सीट जीत नहीं पाए थे। इस बार 11 सीटों पर भाजपा को पराजित कर पाए हैं। यह सब की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। अच्छे प्रत्याशियों का चयन हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो, कैंपेन और राहुल गांधी के पदयात्रा, प्रियंका और खड़गे जी का व्यापक जो उन्होंने पूरे देश में प्रचार किया उनका लाभ उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि हमारा संख्या बल जो था वह दोगुना हो गया है।
पायलट ने अयोध्या में भाजपा की हार के सवाल पर कहा कि राम मंदिर का इस्तेमाल करके बीजेपी वोट लेने की बात करती थी। अयोध्या में बीजेपी हारी है और जिस शहर में मंदिर बना है वहां पर भी समाजवादी पार्टी जीती है।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा देश में चिंता का विषय है अप्रत्यक्षी बेरोजगारी और दूसरा खाई बड़ी अमीर-गरीब की जो नीति निर्माण हुआ है, वह आर्थिक दृष्टि से सिर्फ चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए काम सरकार ने किया।
पायलट के स्वागत में जहाँ कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह रलावता, नसीम अख्तर, निर्वतमान काग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन अपने समर्थको के साथ आये वही कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे डेयरी सदर रामचन्द्र चौधरी , दौपदी कोली सहित कई राजनेता नजर नही आयें।
लोकसभा चुनाव के दौरान जहाँ चौधरी ने अपनी पगडी रख सचिन पायलट को अजमेर में जन सभा के लिए कई बार आग्रह किया लेकिन पायलट ने अजमेर से दुरी बना के रखी जिसका परिणाम अजमेर को लोक सभा के चुनाव परिणामों में नजर आ गया। वही विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी . भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने विजय हासिल करी