Saturday, 29 August 2026

प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली की कार नील गाय से टकराई, हाथ में फैक्चर, दौसा के राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए लाए,सांसद मुरारी लाल मीणा भी पहुंचे


प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली की कार नील गाय से टकराई, हाथ में फैक्चर, दौसा के राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए लाए,सांसद मुरारी लाल मीणा भी पहुंचे

प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली की कार अलवर से जयपुर आते समय बुधवार रात करीब 10:15 बजे दौसा के भांडारेज के पास एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार के सामने नील गाय आ गई। नील गाय जूली की कार के साइड में टकराई। कार के एयरबैग खुल गए। बताया जा रहा है कि जूली के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।

प्रतिपक्ष नेता टीकाराम झोली अलवर से जयपुर आ रहे थे कि उनकी कर के सामने नीलगाय आने से एक्सीडेंट हो गया।कार्ड क्षतिग्रस्त हुई है लेकिन प्रतिपक्ष के नेता सुरक्षित है उन्हें हाथ का फैक्चर हुआ है।सूचना मिलने पर दौसा के नवनिर्वाचित सांसद मुरारी लाल मीणा अस्पताल पहुंच गए। बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव और दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार भी अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, शाम को अलवर में फूल बाग पैलेस में मीटिंग के बाद टीकाराम जूली जयपुर के लिए निकले थे। उनके साथ कांग्रेस के एक-दो नेता भी थे।दौसा के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक घंटे तक जूली का इलाज चला। उनके बाएं हाथ पर प्लास्टर बांधा गया है। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे वे पूर्व विधायक बलजीत यादव और अपने स्टाफ के साथ दूसरी कार में जयपुर के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली के एक्सीडेंट के बाद शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली की कर एक्सीडेंट के बाद उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने उनके हाल-चाल की जानकारी प्राप्त की

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दौसा कलेक्टर से बातचीत की। गहलोत ने एक्सीडेंट को लेकर एक्स (टि्वटर) अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मैंने इस बारे में ​दौसा कलेक्टर से बात की है। मैं जूली जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

    Previous
    Next

    Related Posts