


भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर आउट हो गई। भारत को जीत के लिए 97 रन बनाने थे। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक के दम पर 12.2 ओवर में 97 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया। भारत के लिए जीत का छक्का ऋषभ पंत ने लगाया। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।