


वाराणसी सीट से दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के अरुण राय से लोकसभा के चुनाव में आगे
लोकसभा के चुनाव में वाराणसी सीट से दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के अरुण राय से चुनाव में आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग ने यह परिणाम जारी किया है।
भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती ने 4 जून मंगलवार को वैदिक आश्रम पिपराली में अपने समर्थकों ने साथ किया सुबह हवन
भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती ने 4 जून मंगलवार को वैदिक आश्रम पिपराली में अपने समर्थकों ने साथ सुबह हवन किया। इसके बाद सीकर के फतेहपुरी गेट गणेश मंदिर में दर्शन भी किए। हवन के बाद मतगणना केंद्र गए।
वाराणसी सीट से प्रारंभिक रुझान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के अरुण राय से लोकसभा के चुनाव में पीछे
लोकसभा के चुनाव में वाराणसी सीट से प्रारंभिक रुझान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के अरुण राय से चुनाव में पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग ने यह परिणाम जारी किया है।
भाजपा 14 और कांग्रेस 10 सीट पर और एक सीट पर निर्दलीय आगे
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। सभी सीटों पर डाकमत पत्रों की गिनती के बाद मतगणना के लिए ईवीएम खुल गई हैं। भाजपा 14 और कांग्रेस 10 सीट पर और एक सीट पर निर्दलीय आगे है।
बाड़मेर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर उम्मेदाराम बेनीवाल और केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। जालोर में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी आगे चल रहे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल की आपत्ति के बाद मतगणना स्थल पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश जैन और ओम बिरला के भाई नारायण बिरला की प्रवेश पर पर लगाई रोक
कोटा लोकसभा क्षेत्र के मतगणना स्थल पर वैधानिक रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश जैन और लोकसभा अध्यक्ष के भाई नारायण बिरला के प्रवेश को लेकरकांग्रेस के प्रत्याशी पहलाद गुंजन ने आपत्ति दर्ज कराई। कांग्रेस प्रत्याशी पहले गुंजन का कहना था कि भाजपा प्रत्याशी और उसके मुख्य चुनाव एजेंट को मतगणना के हर स्थान पर जाने की अनुभूति होती है लेकिन अनाधिकृत रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश जैन और ओम बिरला के भाई नारायण बिरला मतगणना स्थल पर घूम रहे थे। कांग्रेस के प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल की आपत्ति के बाद दोनों को मतगणना स्थल पर घूमने पर रोक लगा दी है।
25 लोकसभा क्षेत्र में अब ईवीएम मशीन से मतगणना शुरू
राजस्थान के सभी 25 लोकसभा क्षेत्र में अब ईवीएम मशीन से मतगणना शुरू कर दी गई है। सुबह 9:30 बजे सेरुझान आना शुरू हो जाएंगे।
प्रारंभिक रुझानों में भाजपा 13 लोकसभा क्षेत्र में और कांग्रेस और गठबंधन 3 सीटों पर आगे
राजस्थान में पोस्टल बैलट पेपर की मतगणना में 13 लोकसभा क्षेत्र में भाजपा आगे चल रही है। जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की मंजू शर्माप्रारंभिक रुझानों में आगे चल रही है। भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोड डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में प्रारंभिक रुझानों में आगे हैं । इसके अलावा सीकर और नागौर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
राजस्थान के 25 लोकसभा क्षेत्र 266 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 4 जून को मतगणना के बाद हो जाएगा। मतगणना 29 स्थान पर पर सुबह 8:00 बजे शुरू कर दी गई है। चुनाव मैदान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, चार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर, केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव अलवर,कानून मंत्रीअर्जुन राम मेघवाल बीकानेर और केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर-जैसलमेर से चुनाव लड़ रहे हैं।
सात विधायक जिसमें खींवसर के विधायक नागौर से,कांग्रेस के मुंडावर विधायकललित यादव अलवर से,कांग्रेस विधायक बिजेंदर ओला झुंझुनू से, देवली उनियारा से कांग्रेस विधायक हरीश मीणा टोक- सवाई माधोपुर से, शिव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी बाड़मेर-जैसलमेर से,भारत आदिवासी पार्टी के विधायक राजकुमार रोत डूंगरपुर-बांसवाड़ा से और महेंद्रजीत मालवीय विधायक पद से इस्तीफा देकर डूंगरपुर बांसवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं।