Saturday, 29 August 2026

राजकीय महाविद्यालय में मतगणना की तैयारियां पूरी,जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने लिया मतगणना स्थल का जायजा


राजकीय महाविद्यालय में मतगणना की तैयारियां पूरी,जिला निर्वाचन  अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने लिया मतगणना स्थल का जायजा

टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट की मतगणना मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय टोंक में कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी जिसकी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। राज्य चुनाव आयोग की ओर से काउंटिंग को लेकर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सबसे पहले टोंक-सवाई माधोपुर सीट का रिजल्ट आने की संभावना है। सबसे बाद में राजसमंद सीट का परिणाम आ सकता है।क्योंकि टोंक-सवाई माधोपुर में सबसे कम राउंड लोकसभावार मतगणना होगी। यहां अधिकतम 20 राउंड में काउंटिंग पूरी हो जाएगी। यहां मौजूद आठ विधानसभा क्षेत्र में मालपुरा और निवाई ऐसी सीटें है, जहां 20-20 राउंड में काउंटिंग पूरी होगी,बाकी विधानसभा में 18 और 19 राउंड में काउंटिंग पूरी होगी। टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय टोंक में हर विधानसभा में 14-14 टेबल लगाई गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डाॅ. सौम्या झा ने  सोमवार को मतगणना स्थल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोंक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतगणना से जुड़े अधिकारियांे को भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व मतगणना पर्यवेक्षक दीप्रवा लाकरा व गीतांजली भाविस्कार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में डाक मतपत्र की गणना को लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए।

मतगणना स्थल पर 3 लेयर सिक्योरिटी होगी,पहली लेयर काउंटिंग एरिया के 100 मीटर एरिया में होगी। दूसरी लेयर काउंटिंग वाली जगह के गेट के पास होगी और तीसरी लेयर काउंटिंग हॉल के दरवाजे पर रहेगा। यहां  आर्म फोर्स और सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे।इसके अलावा सभी राउंड की सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से निगरानी रखी जाएगी। स्ट्रॉन्ग रूम से लेकर काउंटिंग हॉल तक आने वाली वीवीपैट मशीन और दूसरे सभी डॉक्युमेंट की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा काउंटिंग के दौरान भी 360 डिग्री सीसीटीवी और कैमरा से रिकॉर्डिंग होगी।

जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय टोंक में गर्मी से बचाव के लिए इंतजाम किए गए है। मतगणना कक्षों में एसी एवं डेजर्ट कूलर लगाए गए है। बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। मतगणना में लगे कार्मिकों और काउंटिंग एजेंट्स की सुविधा के लिए प्रत्येक मतगणना कक्ष में पेयजल की व्यवस्था रहेगी। साथ ही, मतगणना स्थल पर मेडिकल की 2 टीमें व एंबुलेंस तैनात रहेगी।

Previous
Next

Related Posts