Saturday, 29 August 2026

पहले 11 वीं की छात्रा को अश्लील फोटो भेजें और फिर किया गैंगरेप, आरोपी पोर्न देखने के शौकीन, दो आरोपी और एक नाबालिक हिरासत में, आईजी ने जांच के लिए एसआईटी गठित की


पहले 11 वीं की छात्रा को अश्लील फोटो भेजें और फिर किया गैंगरेप, आरोपी पोर्न देखने के शौकीन, दो आरोपी और एक नाबालिक हिरासत में, आईजी ने जांच के लिए एसआईटी गठित की

अजमेर में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने मुख्य आरोपी सहित 6 जनों पर बेटी को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर रेप करने और अश्लील फोटो से 5 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मामले में 6 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिता ने शिकायत में बताया- अक्टूबर 2023 में उसकी बेटी की कोचिंग सेंटर पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी। उसने बेटी को इंस्टाग्राम पर एक लड़के की आईडी भेजकर फ्रेंडशिप कर बात करने के लिए कहा था। इस पर बेटी ने उसे ब्लॉक कर दिया। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की दोस्त ने वापस उसे अपने जाल में फसाया और इंस्टाग्राम पर एक लड़के से उसकी दोस्ती करवा दी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी।

अजमेर रेंज आईजी लता मनोज कुमार ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। इसमें एएसपी, सर्किल ऑफिसर सहित 17 लोगों रखा गया है हैं।

पुलिस का मानना है इस मामले में पूरी गैंग हो सकती है, जो स्कूल, कॉलेज और कोचिंग छात्राओं को फंसाकर ब्लैकमेल करती है। छात्रा को उसकी सहेली ने आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी देकर दोस्ती करवाई थी। यही नहीं आरोपी पोर्न फिल्म देखने और नशे के आदी हैं। पुलिस उस कोचिंग छात्रा की भूमिका को लेकर भी कई लोगों से पूछताछ कर रही है, जिसकी मदद से पीड़ित छात्रा को नेटवर्क में फंसाया गया।

किश्चियनगंज थानाअधिकारी अरविंद चारण ने बताया कि शनिवार 1 जून को गिरफ्तार दोनों आरोपी रातीडांग निवासी 19वर्षीय इरफान और उसके फोटोग्राफर दोस्त नौसर निवासी 23वर्षीय अरबाज को रविवार को 2 दिन के रिमांड पर लिया है। इनके मोबाइल और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही हैं जो भी दोषी होगा, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसपी देवेंद्र विश्नोई ने  पत्रकारों से  बातचीत करते हुए बताया कि 30 मई को पीड़ित कोचिंग छात्रा के पिता ने क्रिश्चियनगंज थाने में इरफान और अरबाज समेत 6 लोगों के खिलाफ नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल करने और गैंगरेप करने का मामला दर्ज कराया था। पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

अजमेर दक्षिण से भाजपा विधायक अनिता भदेल ने कहा कि स्कूली छात्रा को ब्लैकमेल और रेप करने की यह घटना 1992 के अजमेर ब्लैकमेल कांड की याद दिलाती है।
पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन का काफी डेटा गायब मिला है। पुलिस इसे रिकवर कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि छात्राओं को ब्लैकमेल करने वाले इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। किन युवकों की क्या भूमिका थी ? पुलिस को इस मामले में कुछ युवकों से अहम जानकारी मिली है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इरफान और अरबाज पोर्न फिल्म देखने के साथ नशे के आदी हैं। माकड़वाली रोड, आनासागर चौपाटी, रातीडांग और पुष्कर रोड के आसपास के कुछ रेस्तरां में इन युवकों का स्कूली छात्राओं के साथ आना-जाना है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी अरबाज वैशाली नगर स्थित सेवन वंडर्स पार्क के बाहर फोटोग्राफी करता है। यहां स्कूली छात्राएं और अन्य लड़कियां घूमने के लिए आती हैं। अरबाज बतौर प्रोफेशनल फोटोग्राफर उनके फोटो क्लिक करता, फिर फोटो भेजने के बहाने मोबाइल नंबर ले लेता था। बाद में लड़कियों से दोस्ती बढ़ाकर उनकी सोशल मीडिया आईडी के पासवर्ड लेता और उनकी फोटो को न्यूड कर ब्लैकमेल करता था। इसके साथ ही अपनी गैंग के अन्य सदस्यों को भी उन लड़कियों के नंबर भेज कर ब्लैकमेल करवाता था। इरफान, अरबाज और इनके अन्य साथी इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़कियों से दोस्ती करते, फिर उन्हें प्रेम जाल में फंसाते थे। बाद में उनके मोबाइल नंबर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू करते थे। पूरी गैंग ब्लैकमेल करती है।

पीड़ित छात्रा के पिता की रिपोर्ट के मुताबिक थाना इलाके के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली 11वीं क्लास की छात्रा को उसकी सहेली ने अक्टूबर 2023 में लड़कों से दोस्ती करने की सलाह दी थी। उसने छात्रा को एक लड़के की इंस्टाग्राम आईडी भेजी। हालांकि फ्रेंड रिक्वेस्ट को छात्रा ने ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद सहेली ने छात्रा को इरफान की इंस्टाग्राम आईडी दी। इरफान की फ्रेंड रिक्वेस्ट को छात्रा ने कबूल कर लिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इरफान ने छात्रा को विश्वास में ले लिया। इसके बाद उसने छात्रा की इंस्टाग्राम आईडी और पासवर्ड ले लिया।

इरफान ने छात्रा के कुछ फोटो एडिट किए और उसी की आईडी से उसकी कुछ सहेलियों को भेज दिए। इस पर सहेलियों ने उसे ब्लॉक कर दिया। छात्रा की आईडी से इरफान ने कुछ चैट भी किए। इनको आधार बनाकर वह छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा और पैसों की डिमांड करने लगा। छात्रा घर से पैसे चोरी कर इरफान को देने लगी। इरफान जब भी पैसे लेने जाता तो उसके साथ उसका कोई दोस्त भी होता। दोस्ती के दौरान आरोपी ने छात्रा की न्यूड फोटो ले ली थी। मार्च 2024 में छात्रा पैसे देने आई तो इरफान के साथ अरबाज भी था। इरफान ने ब्लैकमेल कर अरबाज के सामने ही छात्रा का रेप किया और फोटो-वीडियो बनाए। तब तक छात्रा इरफान को 5 लाख रुपए दे चुकी थी। रेप के बाद आरोपियों ने 10 लाख रुपए की मांग की। घर से लगातार पैसे चोरी होने की बात सामने आई तो पिता ने बेटी से सख्ती से पूछा। उसने पिता को सब कुछ बता दिया। इसके बाद पिता ने इरफान, अरबाज समेत 6 लोगों के खिलाफ पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज करवाया।

मामले में सोमवार को भाजपा ने विरोध जताया है और भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी देवेंद्र विश्नोई को ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष सोनी ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के साथ हुई घटना गंभीर है। यह प्रकरण 1992 के ब्लैकमेल कांड की पुनरावृत्ति प्रतीत होता है। इस मामले में गहनता से जांच कर अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाए ताकि पूर्व में हुए ब्लैकमेल कांड की तरह अजमेर को यह कलंक नहीं झेलना पड़े। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने एसपी से यह भी कहा कि ऐसे अपराध अधिकतर अवैध कैफे और रेस्टोरेंट में किए जा रहे हैं। इन पर भी संबंधित विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की जाए।

Previous
Next

Related Posts