Saturday, 29 August 2026

निर्वाचन आयोग की मतगणना से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस : शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं है: राजीव कुमार


निर्वाचन आयोग की मतगणना से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस : शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं है: राजीव कुमार

लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले सोमवार को निर्वाचन आयोगके मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आरोपों का जवाब दिया और कहा कि शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं है। कांग्रेस नेता ने शनिवार को कहा था कि केंद्रीय गृहमंत्रीअमित शाह ने देश के150 कलक्टरों को धमकाया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कहा कि हमें लापता जेंटलमेन कहा गया, लेकिन इसी दौरान देश में वोटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। यह हमारे लोकतंत्र की ताकत है।

उन्होंने कहा कि पहली बार चुनाव के बाद होने वाली हिंसा रोकने के लिए संवेदनशील जगहों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रखने का फैसला किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसी जगहों पर यह फोर्सेस पोस्ट पोल वॉयलेंस रोकेंगी।

    Previous
    Next

    Related Posts