Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रत्याशी जौनापुरिया आशान्वित हैं अपनी जीत के लिए, चुनाव परिणाम से पूर्व ही पहुंचे लोगो के बीच


भाजपा प्रत्याशी जौनापुरिया आशान्वित हैं अपनी जीत के लिए, चुनाव परिणाम से पूर्व ही पहुंचे लोगो के बीच

टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षैत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं लगातार दो बार से सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया रविवार को टोंक पहुंचे जिन्होंने भाजपा के मतगणना अभिकर्ताओ की बैठक ली साथ ही जोधपुरिया में भगवान श्रीदेवनारायण जी के मन्दिर जाकर दर्शन किए। 

भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया रविवार को देवली- उनियारा के पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर के साथ बीजवाड गांव पहुंचे जहां तीन दिन पूर्व देवली तहसील के ग्राम बीजवाड में फूड प्वाइजनिंग से शादी समारोह में बीमार हुए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने  केकड़ी  से अजमेर  रेफर हुए गंभीर रूप से बीमार हुए प्रधान धाकड़ और महावीर जांगिड़ के घर जाकर मुलाकात की साथ ही कुशलक्षेम पूछी तथा ग्रामीणों से बातचीत की।वहीं बीजवाड़ स्कूल में टॉप करके 95 प्रतिश्ज्ञत अंक प्राप्त करने वाली कर्मा धाकड़ का हौसला बढ़ाया और ग्रामीणों से चर्चा की।

जौनापुरिया अपने चुनाव परिणाम से पूर्व ही अपनी जीत के लिए आशान्वित दिखाई दिए साथ ही नेगडिया गावं के चौैराहा पर रूक करके ग्रामीणों से बातचीत करते हुए बिजली,पानी सहित अन्य  समस्याओं की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी तीसरी बार प्रधानमन्त्री बनने के पहले ही आज 100 दिन की कार्ययोजना बना करके चर्चा की। जौनापुरिया ने यहां ग्रामीणेां के बीच बैठ करके तरबूज सहित ककडी का स्वाद लिया।

भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के साथ देवली-उनियारा के पूर्व विधायक राजेंद्र  गुर्जर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड, पूर्व सरपंच पदम बीजवाड़, मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, भँवर कुमावत, तेजमल कुमावत, पूर्व सरपंच मोहन सैनी, शंकर कूड़ी, भँवर जाट, रामलाल धाकड़,केदार गुर्जर, रतन माहेश्वरी, हेमेंद्रे तिवाड़ी आदि थे।

Previous
Next

Related Posts