Saturday, 29 August 2026

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा और सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा बनाएगी सरकार,दोनों को मिला स्पष्ट बहुमत


अरुणाचल प्रदेश में भाजपा और सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा बनाएगी सरकार,दोनों को मिला स्पष्ट बहुमत

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना खत्म हो गई  है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को फिर बहुमत मिल गया है। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बनाने की स्थिति साफ हो गई है। निर्वाचन आयोग के ताजा डेटा के मुताबिक भाजपा  कुल 46 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। इसी के साथ BJP ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया। वहीं एक-एक सीट एनपीईपी, पीपीए और आईएनडी के खाते में गई है। 10 सीटें BJP निर्विरोध जीत चुकी है। राज्य में टोटल सीटें 60 हैं। यहां बहुमत के लिए किसी भी दल को 31 सीटें चाहिए होंगी।अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।


    Previous
    Next

    Related Posts