Saturday, 29 August 2026

मोदी के डर में मीडिया का एक्जिट पोल: गहलोत


मोदी के डर में मीडिया का एक्जिट पोल: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत ने एक्जिट पोल आने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल परसों की पब्लिक रैली में किया था उसी का असर आज एग्जिट पोल्स में दिख रहा है और चैनल उसी डर में भाजपा को एकतरफा जीतता हुआ दिखा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जनहित इसी में है कि एग्जिट पोल्स का हाल 2004 की तरह हो। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा किपंजाब में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी होशियारपुर में पहुंचे। जहां वे रामलीला ग्राउंड में इंडिया गठबंधन पर खूब बरसे। मोदी ने कहा कि मैं अभी चुप बैठा हूं, जिस दिन मोदी मुंह खोलेगा तुम्हारी सात पीढ़ी का हिसाब निकाल कर बाहर रख देगा।


EXIT POLLS 2024: राजस्थान की 25 सीटों का एग्जिट पोल


Previous
Next

Related Posts