Saturday, 29 August 2026

हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर अजमेर प्रेस क्लब में समाजसेवी पलाड़ा ने वरिष्ठ पत्रकार एसपी मित्तल गिरधर तेजवानी और सुरेश कासलीवाल का किया सम्मान


हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर अजमेर प्रेस क्लब में समाजसेवी पलाड़ा ने वरिष्ठ पत्रकार एसपी मित्तल गिरधर तेजवानी और सुरेश कासलीवाल  का किया सम्मान

हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर अजमेर प्रेस क्लब में शनिवार को  शहर के वरिष्ठ पत्रकारों का समाजसेवी,भाजपा नेताऔर अजमेर प्रेस क्लब संरक्षक भॅवरसिंह पलाड़ा ने किया।सम्मानित होने वाले वरिष्ठ पत्रकारों में ब्लॉगर एसपी मित्तल और वरिष्ठ पत्रकार गिरधर तेजवानी और सुरेश कासलीवाल को सम्मान पत्र देकर स्वागत किया है।

अजमेर प्रेस क्लब के संरक्षक भंवर सिंह पलाड़ा ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए एक माहौल होना चाहिए अजमेर प्रेस क्लब पत्रकारों को वह माहौल प्रदान कर रहा है। जिससे पत्रकार निर्भय होकर अपने दायित्व का निर्वहन कर सके उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए वह हमेशा उपलब्ध हैं और जब भी जरूरत होती है तन, मन और धन से साथ है। उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर  ही एक सच्ची खबर लगाकर जनता को न्याय प्रदान करवाता है। समाज सेवी पलाड़ा ने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि  पत्रकारों के हितों पर ध्यान देना चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कासलीवाल ने कहा कि हाल ही में मैंने अन्नपूर्णा रसोई में हुए व्यापक भष्ट्राचार की खबर को प्रमुखता से उठाया था इसके बाद सरकार जागी और प्रदेश में संचालित सभी अन्नपूर्णा रसोइयों की जाँच कराई गई । जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारी लिप्त पाए गए हैं। 

अजमेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज दाधीच, सचिव नवाब हिदायत उल्ला ने बताया कि प्रेस क्लब के सदस्य अब्दुल सलाम कुरैशी, नरेश गोड का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र यज्ञिक, आनंद शर्मा, अखलेश जैन, अनिल अइनानी, सतीश शर्मा, बाल कृष्ण शर्मा, विनोद कुमार, योगेश सारस्वत, प्रदीप गुप्ता, हेमंत शर्मा, अमित टंडन, बसंत भट्ट, रतन लाल बाकोलिया, संदीप टांक, विकास टांक, वाहिद पठान, दिलिप शर्मा, राजेश ओझा , सलमान खान, मुबारक खान, कपिल व्यास, अब्दुल मुग्नी, उमाकांत जोशी अरुण बाहेती, रेखा जैन, विजय पराशर, नेमीचंद तंबोलीअतुल पाटनी, राजकुमार वर्मा, शहरुख कुरेशी, गुलजार चिश्ती, मोहम्मद इकबाल, प्रवीण कुमार शर्मा, मोइन गौरी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts