Saturday, 29 August 2026

भाजपा के सभी चुनाव प्रवासी कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों का कार्य सराहनीय और प्रशंसनीयः सीपी जोशी


भाजपा के सभी चुनाव प्रवासी कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों का कार्य सराहनीय और प्रशंसनीयः सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को लोकसभा चुनाव प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश संगठन सह प्रभारी विजया राहटकर, लोकसभा चुनाव प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी और भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल मंच पर उपस्थित रहेे। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा चुनाव प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सभी चुनाव प्रवासी कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का कार्य सराहनीय तथा प्रशंसनीय है। पहले प्रदेश में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में अच्छा मतदान करवाया और फिर देशभर में विभिन्न दूर दराज के गांव, ढ़ाणी में जाकर चुनाव की कमान संभाली। ऐसे में लोकसभा चुनाव प्रवासी कार्यकर्ताओं को भाषा, खानपान और निवास तक की परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन इन सबके बावजूद सभी कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम के साथ प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देशभर में ऐतिहासिक कार्य किया। इसकी बदौलत आज जिस भी प्रांत, जिला या मंडल स्तर पर भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचे वहां से एक ही आवाज आई ‘‘अबकी बार 400 पार‘‘। भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि पार्टी इस बार 4 जून को अपने ध्येय वाक्य को पूरा करेगी। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी ने सामूहिक प्रयास किए है। लोकसभा प्रवासी कार्यकर्ताओं का चुनाव प्रचार का अनुभव, स्मृतियां और नवाचार सभी के लिए कारगर साबित होगी।

राजस्थान के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा, जोश और जुनून के साथ कार्य करते हुए छोड़ी देशभर में अमिट छापः भजनलाल शर्मा 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान देशभर में राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा, जोश और जुनून के साथ कार्य करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। राजस्थान से देशभर में प्रचार के लिए जाने वाले कार्यकर्ताओं का योगदान प्रशंसनीय है फिर चाहे पंजाब, हरिणाणा, दिल्ली, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद ही क्यों ना हो। राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार तो किया ही, साथ में स्थानीय प्रवासियों से भाईचारे का संबंध भी बनाया है। राजस्थान के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवाद की भावना के साथ काम किया है ये ही हमारी पूंजी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि घर से निकलने पर पार्टी का काम तो होता है साथ में व्यक्ति का नाम भी होता है। 

भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहतन का ही परिणाम है कि दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत, पूर्वाेत्तर सहित देशभर में भाजपा की स्थिति मजबूतः विजया राहटकर

भाजपा प्रदेश की संगठन सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है जहां कार्यकर्ताओं को निरंतर आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। आज प्रवासी कार्यकर्ता बैठक में सभी ने अपने अनुभव साझा किए है। हर कार्य, हर बार हमें कुछ नया सिखाता हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहतन का ही परिणाम है कि दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत, पूर्वाेत्तर में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है। देशभर में राजस्थानी हर क्षेत्र, हर जिले में बसा हुआ है और इस बार भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने हर राजस्थानी मतदाता से संपर्क कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के साथ जुड़ना चाहता है। प्रवासी कार्यकर्ताओं ने सूदूर प्रांतों में जाकर अपने प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है।

पीएम मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के बदौलत देशभर में भाजपा संगठन और भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रति बढ़ा आत्मविश्वासः गजेंद्र सिंह शेखावत 

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब, दलित, वंचित और महिलाओं की जनकल्याणकारी नीतियों के बदौलत देशभर में भाजपा के प्रति और भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मविश्वास एंव आत्मसम्मान बढ़ा है। देशभर में आज भाजपा के अनुकूल स्थिति में प्रवासी कार्यकर्ताओं ने प्रचार-प्रसार किया है। पंजाब लोकसभा चुनावों के अनुभव साझा करते हुए शेखावत ने कहा कि भाजपा ने पंजाब में हिन्दू-सिख सामांजस्य बना रहे इस का ध्यान रखते हुए बूथ स्तर पर काम किया। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के घर-घर जाकर भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका मनोबल बढ़ाया है। भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने पंजाब में सभी लोकसभा क्षेत्रों में बहुत जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है। पंजाब में आम पार्टी के विकल्प के तौर पर मतदाताओं ने भाजपा को देखने शुरू कर दिया। इस बार पंजाब में लोकसभा चुनाव परिणाम चौंकाने वाले आएंगे। 

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को हर बार कुछ नया सिखने को मिलेगा। लोकसभा चुनाव प्रवासी कार्यकर्ता जहां-जहां गए वहां से अब यह सुनने को मिल रहा है कि प्रवासी राजस्थानी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में माहौल बना दिया। राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ना दिन देखा और ना ही रात। सभी ने तन,मन और धन के साथ ग्राउंड लेवल पर जाकर कमान संभाली। ऐसे में प्रवासी कार्यकर्ताओं से अनुभव साझा करने के लिए आयोजित बैठक निश्चित तौर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाली है।

Previous
Next

Related Posts