Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस ने इंडिया को कम से कम 295 सीटें मिलने का किया दावा


कांग्रेस ने इंडिया को कम से कम 295 सीटें मिलने का किया दावा

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से एक घंटे पहले कांग्रेस ने इंडिया को कम से कम 295 सीटें मिलने का दावा किया। यह ऐलान गठबंधन की बैठक के बाद किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1 जून को कहा कि इंडिया की बैठक ढाई घंटे से ज्यादा चली।

उन्होंने बताया कि हमने चुनाव के दौरान हुई कमजोरियों और ताकत पर चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि इंडिया गठबंधन की 295 और उससे ज्यादा सीटें आएंगी। इससे कम तो नहीं आएंगी, ये हमने आकलन किया है। हमारे सभी नेताओं से पूछने के बाद यह आंकड़ा मिला है और इस आंकड़े में कोई बदलाव नहीं है।

खड़गे ने मीडिया से कहा कि हम यूनाइटेड हैं, आप हमें डिवाइड क्यों कर रहे हैं। हम सभी लोग एकसाथ हैं। हम एक हैं, एक रहेंगे, हमें डिवाइड करने की कोशिश नहीं करें। हमने निर्णय लिया है कि हम लोग एग्जिट पोल डिबेट में चर्चा करेंगे।'  इंडिया की बैठक में 23 नेता शामिल हुए। ममता बनर्जी शामिल नहीं हुईं।

Previous
Next

Related Posts