

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को सुबह 7.30 बजे पुछरी लोटा मंदिर पहुंचकर परिवार के साथ पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री शर्मा का यहां हेलीपैड पहुंचने पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम और भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने अगवानी की। इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा पुछरी के लोटा मंदिर के लिए रवाना हुए और मंदिर पहुंचकर विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री शर्मा ने पूजा अर्चना कर पीएम नरेंद्र मोदी की तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री शर्मा ने बंदरों को केले और चने भी खिलाएं।