Saturday, 29 August 2026

लोकसभा चुनाव-2024 के सातवें और अंतिम फेज में शनिवार 1 जून को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों के लिए सुबह 11 बजे तक 26.30 प्रतिशत मतदान


लोकसभा चुनाव-2024 के सातवें और अंतिम फेज में शनिवार 1 जून को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों के लिए सुबह 11 बजे तक 26.30 प्रतिशत मतदान
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में, पूर्व क्रिकेटर और AAP सांसद हरभजन सिंह ने जालंधर में , मोहाली, सास नगर: AAP सांसद राघव चड्ढा लोकसभा चुनाव के लिए आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 42A से में मतदान किया।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 26.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 31.92 प्रतिशत हिमाचल प्रदेश में और सबसे कम 22.64 प्रतिशत ओडिशा में मतदान हुआ है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 11.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 14.35% प्रतिशत हिमाचल प्रदेश में और सबसे कम 7.69 प्रतिशत मतदान हुआ है ।

लोकसभा चुनाव-2024 के सातवें और अंतिम फेज में शनिवार 1 जून को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों के लिए मतदान सुबह 7:00 शुरू हो गया है।

सातवें फेज के चुनाव में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 5 केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, अनुराग ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, महेंद्र नाथ पांडेय और पंकज चौधरी मैदान में हैं। 4 एक्टर- कंगना रनोट, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी, अफजाल अंसारी, विक्रमादित्य सिंह भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक इलेक्शन के सातवें फेज में 904 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 809 पुरुष और 95 महिला उम्मीदवार हैं।

Previous
Next

Related Posts