Saturday, 29 August 2026

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है: भजनलाल शर्मा


मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है: भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को मेहंदीपुर बालाजी पहुंचकर पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हेलिकॉप्टर से सात पीपली स्थित हेलीपैड पहुंचे। जहां पर भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल और स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा केंद्रीय मंत्रीपीयूष गोयल का स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा सहितओम बिड़ला औरपीयूष गोयल ने मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने बालाजी को घी का दीपक जलाकर पूजा की। महंत डॉ. नरेशपुरी ने उन्हें सोने के चोले का टीका लगाकर अभिनंदन किया।

मंदिर के महंत डॉ. नरेशपुरी के निवास में मुख्यमंत्री शर्मा और भाजपा नेताओं की महंत डॉ. नरेशपुरी से चर्चा हुई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा किप्रदेश में हीटवेव चल रही है। भगवान से सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की है। सबको विश्वास है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि बहुत बड़े बहुमत के साथ भाजपा जीतने वाली है। आने वाले समय में अच्छी बारिश हो और किसानों को फसल की उपज मिले। इसके लिए हनुमानजी महाराज से देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मंदिर के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्रीभजन लाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बालाजी महाराज के दर्शन किए हैं। क्षेत्र के विकास को लेकर भी अनौपचारिक चर्चा हुई है। यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि जनता का मुद्दा है। इसके लिए लोगों को मुख्यमंत्री शर्मा से आग्रह करना चाहिए। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा समेत कई नेता मौजूद रहे


Previous
Next

Related Posts