Saturday, 29 August 2026

बी-2 बायपास चौराहे पर सिग्नल फ्री प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में टोंक रोड पर गुरुवार दोपहर 3 बजे से ट्रैफिक शुरू


बी-2 बायपास चौराहे पर सिग्नल फ्री प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में टोंक रोड पर गुरुवार दोपहर 3 बजे से ट्रैफिक शुरू

बी-2 बायपास चौराहे पर सिग्नल फ्री प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में टोंक रोड पर गुरुवार दोपहर 3 बजे से ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। मार्च में मानसरोवर से जवाहर सर्किल की तरफ आने वाले वाहनों के लिए अंडरपास शुरू किया था। अब टोंक रोड पर दुर्गापुरा से सांगानेर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक के लिए सड़क खोल दी जाएगी। जेडीसी मंजू राजपाल ने बताया कि आश्रम मार्ग से तारों की कूट की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को जवाहर सर्किल से डायवर्ट नहीं होना पड़ेगा।

सांगानेर से दुर्गापुरा आने-जाने के लिए वाहन चालक अंडरपास की छत के ऊपर से होकर सीधे निकलेंगे। सांगानेर से मालवीय नगर जाने के लिए वाहन चालक आश्रम मार्ग से निकलेंगे। क्लोवर लीफ के निर्माण होने तक आश्रम मार्ग पर पहले की तरह ही ट्रैफिक का संचालन रहेगा।

दुर्गापुरा से मानसरोवर जाने के लिए वाहन चालक आश्रम मार्ग से जवाहर सर्किल होकर बी-2 बायपास अंडरपास से जाएंगे। इस दौरान रोज औसतन 2 से 3 लाख वाहन गुजरते हैं। टोंक रोड से शहर में एंट्री के लिए यह सबसे बड़ा चौराहा है, इस प्रोजेक्ट से पहले चौराहे पर 2 से 3 मिनट का सिग्नल रहता था। जेडीए ने सिग्नल फ्री करने के लिए 155 करोड़ की लागत से मानसरोवर से जवाहर सर्किल तक अंडरपास और तारों की कूंट, आश्रम मार्ग पर दो क्लोवर लीफ का निर्माण किया है। गुरुवार को टोंक रोड से सीधे सांगानेर आने-जाने के लिए 300 मीटर का रास्ता खोल देगा। जेडीए निदेशक अभियांत्रिकी प्रथम देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि टोंक रोड पर सीधी आवाजाही शुरू होने से जवाहर सर्कल पर वाहनों का दबाव काफी कम होगा।

Previous
Next

Related Posts