Saturday, 29 August 2026

नदबई तहसील के नगला मई गांव में पुराने सेप्टि​क टैंक की खुदाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत,दो की हालत गंभीर


नदबई तहसील के नगला मई गांव में पुराने सेप्टि​क टैंक की खुदाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत,दो की हालत गंभीर

भरतपुर जिले में गुरुवार नदबई तहसील के लखनपुर थाना क्षेत्र के नगला मई गांव में पुराने सेप्टि​क टैंक की खुदाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। दो श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनको उपचार के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक घटना नदबई तहसील के लखनपुर थाना क्षेत्र के नगला मई की है। जहां पर मजदूर इंद्र शर्मा के घर पर बने सेप्टि​क टैंक की सफाई करने के लिए गए थे। तभी सीवर टैंक की सफाई करते समय हादसा हुआ। 

पुलिस के मुताबिक हादसे में सफाई कर्मी आकाश, करन सिंह और सीवर टैंक के मालिक इंद्र शर्मा की मौत हो गई। दो मजदूरों का भरतपुर के जिला अस्पताल में उपचार जारी है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीन मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि सीवर टैंक की सफाई करते समय एक मजदूर टैंक में गिर गया। जिसे बचाने के लिए एक के बाद एक पांच लोग टैंक में उतर गए। ऐसे में सभी लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। काफी मशक्कत के बाद सभी को टैंक से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो को गंभीर हालत में भरतपुर रेफर कर दिया।


    Previous
    Next

    Related Posts