


देश की विश्व विख्यात संस्था ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक सोखिया, उपाध्यक्ष राजू मगोड़ीवाला का स्वागत अभिनंदन राजपूत महासभा अध्यक्ष रामसिंह चंदलाई, राजस्थान तैराकी संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी निर्मल गोयल, सद्भावना परिवार के अध्यक्ष मनोज पांडेय, सतीश चतुर्वेदी,धीर सिंह ,संदीप जैन ने किया।
ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष आलोक सोखिया ने इस मोके पर कहा कि 1927 स्थापित संस्था ने देश आर्थिक व्यवस्था को सद्दृद्ग करते हुए लाखों लोगो को रोज़गार दियाऔर जयपुर का संपूर्ण विश्व में रोशन किया है। उपाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी विश्व के पटल नये कीर्तिमान स्थापित करेगा।